aajtaktimes

राजू को एमएलसी का टिकट दिये जाने से सपाईयों में उबाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद हेतु जनपद की राजनीति से कभी सरोकार न रखने वाले बाहरी जैसे व्यक्ति को सपा का प्रत्याशी बनाकर लम्बे अरसे से समाजवाद का पर्याय बने स्व. राम सेवक यादव एवं उनके अनुज पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव एवं डा. श्याम सिंह यादव के सामाजिक योगदान को उपेक्षित व अपमानित करने का काम किया गया है। पूरे जनपद में इसका बहुत गलत सन्देश गया है। लोगो में जबरदस्त आक्रोश है। यह विचार स्व. राम सेवक यादव के भतीजे क्रमशः पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार यादव ने व्यक्त किये है। उन्होने कहा कि यह सीट विगत दशको से हमारे परिवार के पास रही है। इस पर हमारे ही परिवार के लोगो को पिछले कई चुनावों से पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया, जिसमें लगातार विजय प्राप्त होती रही। विपरीत परिस्थितियों में भी गतबसपा सरकार में हुये चुनाव में सात सौ से अधिक मत पाकर हम लोग चुनाव में हारें। सपा महासचिव अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान चुनाव में हमारे परिवार के लोगो ने लोकतांत्रिक ढंग से पार्टी नेतृत्व से टिकट की मांग की थी। पार्टी द्वारा उसमें से किसी भी व्यक्ति को उपयुक्त समझ कर टिकट प्राप्ति की आशा थी। पता नही किन परिस्थितियों एवं कारणो से ऐसा न हो सका और परिवार की राजनैतिक, सामाजिक विरासत समाप्ति की कगार पर पहुँच गयी। सपा नेता डा. विकास यादव ने स्व0 राम सेवक यादव जी के परिजनो ने आहत मन से मांग की है कि कृपया घोषित प्रत्याशी पर पुर्नविचार करते हुए परिवारिक गरिमा की रक्षा करें और हमें पूर्व की भाँति अपनी सामाजिक सहभागिता समाजवादी आन्दोलन में निभाने का अवसर प्रदान करनें एवं परिवार से ही किसी उपयुक्त व्यक्ति जिसे नेतृत्व उचित समझे का चयन कर स्थनीय प्राधिकारी क्षेत्र बाराबंकी से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाने की कृपा करें।

Related

UP 4586287921106669026

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item