aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एमएलसी के चुनाव के मैदान में सपा, बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों के साथ-साथ उनका समर्थन करने वाले दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी है। एक ओर जहां जनपद में सपा का स्वाभिमान कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राज्य मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, राजीव कुमार सिंह एवं अन्य तीन विधायक के अलावा कभी सपा की आंख का तारा रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का सर्मथन राजेश यादव राजू को है वही किसानों के अन्याय के खिलाफ उनका मसीहा बनकर संघर्ष करने वालें नेता मुकेश सिंह को भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा की सांसद प्रियंका सिंह रावत के साथ ही पूरा भाजपा संगठन जीत की मिठास चखना चाह रहे है। वहीं बसपा भी पूरी गर्मजोशी के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा सहित पूरी बसपाइयों ने ताकत झांेक दी है।

Related

UP 7681449122035458810

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item