जनता की रक्षा के लिये करुंगा पहरेदारी: मुकेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_721.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मतदाता बंधु तीन मार्च तक जागते रहें और निष्पक्ष मतदान कर न्यायाधीश की भूमिका अदा करें। इसके बाद 6 साल तक एमएलसी बनकर पूरे जनपद की पहरेदारी करता रहूँगा। उक्त बातें भाकियू की मासिक बैठक को संबोधित करते हुये एमएलसी प्रत्याशी व भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने कही। उन्होने कहा कि क्योंकि सत्ता स्वार्थ के लिए नहीं जनता के हक अधिकार व सम्मान के लिए होती है। इसलिये जनता की रक्षा के लिए घास की रोटियाँ खा सकता हूँ अन्यायी, भष्ट्राचारियों के दबाव में झुकुंगा नही। कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह तथा संचालन जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया। बैठक में एमएलसी चुनाव के प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई इसके लिए हर मतदाता तक पहुँचने व मतदान करके संगठन प्रत्याशी को जिताने के लिए संकल्प लिया गया तथा संगठन की संघर्ष सेवा तथा किसान मजदूर व गरीबों के हक अधिकार व सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मुकेश सिंह का समर्थन करने वाली भाजपा को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बसपा, कंाग्रेस , अपना दल सहित सभी पर्टियों से समर्थन का निवेदन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, दिनेश वर्मा, लायक राम यादव, कमलेश वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, रामसेवक रावत, रामानन्द, गिरीश चन्द्र, बाबादीन, मुन्ना लाल, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

