aajtaktimes

एक ही रात तीन दुकानों के शटर कटे, लाखों का माल हुआ पार

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक नहीं, बल्कि 3 दुकानों पर धावा बोलकर लाखों रूपये का माल पार कर दिया जिसकी जानकारी दुकानदारों सहित पुलिस को मंगलवार को सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलारी बाजार में बीती रात चोरों ने दो सर्राफा व एक हार्डवेयर व्यवसायी की दुकान का शटर तोड़कर माल साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार केराकत निवासी राजकुमार सेठ की दुकान से 70 ग्राम सोने के जेवर व 3 किलो चांदी के जेवर पार किये गये। वहीं राजकुमार की सर्राफा की दुकान से 15 हजार रूपये के चांदी के जेवर उठा ले जाये गये हैं। इसके साथ ही राजेश सिंह की हार्डवेयर की दुकान से चोरी गयी माल की सही जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। फिलहाल चोरी की जानकारी क्षेत्रीय लोगों द्वारा दुकानदारों को हुई तो सभी मौके पर पहुंच गये जहां जानकारी देने पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। मौके पर पहुंचा डाग स्कवायड पास के मुसहर बस्ती तक जाकर रुक गया। घटना से लोगों में भय व्याप्त है।

Related

UP 7682366854101200764

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item