aajtaktimes

बाराबंकी में हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । आदर्श कोवाली नगर क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल परिसर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है| शनिवार को सुबह लोगों ने अज्ञात लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के चेहरे पर गहरे जख्मों के निशान से प्रतीत होता है कि मामला हत्या का है। फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन लाश मिलने से चीनी मिल के आसपास के लोगों की शिकायत की बंद परिसर में जरायमपेशा लोगों का अड्डा बनने की शिकायत सही साबित हो रही है| लोगों ने कई बार शिकायत की अर्से से बंद मिल के भारी भरकम परिसर में जंगल सा उग गया है जिससे आबादी के बीच स्थित पूरा परिसर जंगली जानवरों व असमाजिक लोगों के लिए मुफीद छुपने की जगह साबित हो रहा है ।

Related

UP 1304082235811088324

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item