aajtaktimes

धरोहरों का अवलोकन करने के लिये परिषदीय विद्यालय के बच्चे रवाना

जौनपुर। मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लाण्टेशंस संस्था द्वारा परिषदीय विद्यालय के बच्चों की टीम ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने के लिये वाराणसी गयी। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भुइली विकास खण्ड मुफ्तीगंज के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण टीम ने वाराणसी पहुंचकर रामनगर का किला, सारनाथ का अवलोकन किया। इसके पहले ग्राम प्रधान के पुत्र हैप्पी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर भ्रमण टीम की बस को रवाना किया गया। भ्रमणशील टीम में छात्र-छात्राओं के अलावा कमलेश मिश्र प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, रेखा निषाद प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक अखिलेश सिंह, आशीष यादव, शैला सिंह, सविता के अलावा संस्था के सदस्य मंटू चौहान, आशीष यादव, बाला चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 4522509243549366185

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item