केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_85.html
जौनपुर। जनपद के अग्रणी दवा व्यवसायी संगठन केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्टेशन मार्ग पर सम्पन्न हुई जहां फुटकर दवा व्यवसाइयों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान संगठन को मजबूती देने के लिये रिटेलर्स फोरम का गठन हुआ जिसके अनुसार विकास गुप्ता को संयोजक व ध्रुव जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा धर्मेन्द्र गुप्ता महामंत्री, रंजीत मौर्य उपाध्यक्ष, मो. अरसी सहसचिव, रविशंकर सिंह संगठन मंत्री बनाये गये। इसी तरह राम इकबाल मिश्रा संरक्षक एवं अमित सिंह, मो. अहमद, राजेश गुप्ता, अमित वर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस दौरान तय हुआ कि रिटेलर्स अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगे। फुटकर दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट की समस्या से फुटकर दवा व्यवसाय पर पड़ रही दुष्प्रभाव पर चिन्ता व्यक्त करते हुये दवा व्यवसाइयों को नियमानुसार व्यवसाय करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजय यादव और संचालन राजेन्द्र निगम ने किया।

