विशेष शिविर पांचवे दिन भी जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_920.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामखेलावन महाविद्यालय शेषपुर असन्द्रा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन चयनित गांव सुखलाल पुरवा में शिविरार्थियों ने श्रमदान के तहत गांव के खडण्जा मार्ग की मरम्मत की तथा ग्रामीणों को श्रम के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान प्राचार्य डा. वीके अस्थाना, प्रबन्धक डा. आलोक पाण्डेय, कार्यक्रमाधिकारी डा. इन्द्र कुमार त्रिपाठी, डा. संजय कुमार मिश्र व माताशरण मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामीणो ने छात्रो के इस काम की जमकर सराहना की।

