पूविवि के छात्रों ने जेएनयू प्रकरण को लेकर किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_983.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के समस्त संकायों के अध्ययनरत छात्रों ने विवि के मुख्य द्वार पर जेएनयू घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुये नारेबाजी किया। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि जेएनयू जैसे उच्च प्रतिष्ठित संस्थान में राष्ट्रविरोधी हरकतें दुनिया में देश को लेकर गलत संदेश दे रही है। इस घटना से जहां विद्यार्थी आहत हैं, वहीं वह भी खुद को शर्मसार महसूस कर रहे हैं। छात्र राजनीति में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिये तमाम लोग युवा वर्ग को गुमराह कर रहे हैं। छात्र समुदाय को ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिये। देश में रहकर अपने किसी भी कृत्य से राष्ट्र को कलंकित करने का कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिये। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी तत्व सक्रिय हैं। जेएनयू काण्ड की भर्त्सना करते हुये छात्रों ने राष्ट्रद्रोह में वांछित सभी अभियुक्तों को दण्ड का प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग किया। इस अवसर पर मधुरेश मिश्र, मनिवंत सिंह, सहवाज, शादाब अब्बास, नीतिन चौहान, अमित श्रीवास्तव, संतोष यादव, मनीष गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, गोलू सिंह, प्रवीण सिंह, अभिषेक तिवारी सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
