aajtaktimes

CM को बदनाम करने साजिश, स्वास्थ्य विभाग ने 32 महिलाओ की नसबंदी कर फर्श पर सुलाया

विवेक कुमार
जौनपुर | प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे भरने वाली सरकार की पोल खोलती तस्वीर जिले के शाहगंज में देखने को मिली है | जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी का आपरेशन करने के बाद डाक्टरों द्वारा उन महिलाओं को जमीन पर ही सुला दिया जा रहा | जिससे लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है | आज शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र की 32 महिलाओ का आपरेशन हुआ उसके बाद डाक्टरों ने एक बेड पर दो -दो महिला मरीजो को जगह दे दी इतना ही नही डाक्टरों ने महिलाओ का आपरेशन करने के बाद अस्पताल के फर्श पर ही लिटा दिया गया | एक आशा कार्यकर्ती ने बताया की बेड पर सुलाने के लिए भेजा गया पर उस कमरे में ताला बंद था जिसके बाद निचे ही लिटा दिया गया हालाकी मुख्य चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है |
 एक तरफ जहा प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की बात कर रहे है और एक से बढ़ कर एक सुविधाए उपलब्ध करा रहे है ऐसे में ये तस्वीरे बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है |

Related

UP 6650303171158159986

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item