aajtaktimes

MLA मुख़्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी मकोका केस से बरी

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी और उनके तीन सहयोगियों को तीस हजारी कोर्ट ने मकोका मामले में बरी कर दिया. दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ 2009 में यह मामला दर्ज किया था.दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार को इस हाई प्रोफाइल मामले पर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश चन्द्र शेखर ने फैसला देते हुए कहा की दिल्ली पुलिस मकोका का आरोप साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही. अदालत का यह फैसला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लिए बड़ा झटका है.अदालत ने यूपी के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी, प्रेम प्रकाश उर्फ़ मुन्ना बजरंगी, मेराज और इफ्तिखार को मकोका के मामले में बरी कर दिया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 7 नवंबर 2009 को यह मामला दर्ज किया था ।

Related

UP 8493188392283527024

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item