aajtaktimes

कन्हैया को मारने वाले को 11 लाख का इनाम देने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गोली मारने वाले को 11 लाख रुपया इनाम देने की घोषणा करने वाले पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष आदर्श शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श शर्मा के ऊपर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जान से मारने के लिए 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने का आरोप है। आदर्श के ऊपर आपराधिक धमकी, जारी दस्तावेज का प्रयोग करना, अपराध के लिए उकसाने, जैसी कई धाराएं लगाई गई हैं।
बता दें दिल्ली में प्रेस क्लब के बाहर कल कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए थे जिसमें कन्हैया को जान से मारने पर इनाम देने की घोषणा की गई थी। पोस्टर पर लिखा था जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष और देश द्रोही कन्हैया को गोली मारने वाले को पूर्वांचल सेना की तरफ से 11 लाख रुपया इनाम दिया जाएगा।
पोस्टर लगने की जानकारी के बाद पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर को हटाकर पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ संसद मार्ग थाना में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पहले आदर्श शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

news 4700482494257366599

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item