गैरइरादतन हत्यारोपी को आजीवन कारावास व 20 हजार जुर्माना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/20_14.html
जौनपुर। सेवा लाल निवासी मनहन ने थाना जलालपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया कि भावी विधानसभा चुनाव में वोट देने को लेकर मेरे भाई शंकर राम की गांव के ही आरोपी रमाशंकर सिंह से 17 अप्रैल 2007 को कहासुनी हो गयी। इस पर रमाशंकर ने लात-घूंसों से शंकर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया जिसकी दौरान इलाज मौत। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बुधिराम यादव ने आरोपी रमाशंकर को आरोपी को गैरइरादतन हत्या का दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी। जुर्माने की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को देने का आदेश हुआ।

