aajtaktimes

यूपी में गुंडाराज, टूरिस्ट बस से लूटे 4 लाख


अजमी रिज़वी
संभल। संभल के थाना बहजोई क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार को टूरिस्ट बस में 4 लाख की लूट हो गई। बोलोरो सवार 6 बदमाशों ने गन पॉइंट पर बहजोई बदायूं मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम दिया। यात्री बनारस, अयोध्या, मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। बस में महिलाओं सहित 48 लोग सवार थे। फिलहाल लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं संभल के थाना बहजोई शहर के लोग 6 दिन पहले बनारस अयोध्या मथुरा के लिए यात्रा पर निकले थे। बस में महिलाओं समेत 48 लोग सवार थे। बस सुबह 5 बजे लगभग बहजोई से 2 किमी दूर बोलोरो सवार 6 बदमाशों ने गाड़ी आगे लगा कर बंदूक के बल पर गाड़ी को रोक लिया और बस में चढ़कर मारपीट करने लगे। इसके बाद यात्रियों से नगदी समेत महिलाओं के आभूषण को लूटकर फरार हो गए।

Related

UP 1063395308279195843

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item