दुल्हन निकली लुटेरी , ससुरालवालों को बेहोश कर फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_144.html
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के दयालपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के 2 दिनों बाद अपने ससुरालवालों को लूट लिया। पहले तो आरोपी दुल्हन ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी उसके बाद दूल्हे के परिवार को परोस दिया। जिसके चलते परिवार के 11 सदस्य बेहोश हो गए, जिसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद आरोपी दुल्हन घर का सामान लेकर फरार हो गई।
फिलहाल बेहोशी की हालात में चल रहे परिवार के लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिवार के सभी लोग खतरें से बाहर हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि खाने में कौन सा नशीला पदार्थ मिलाया गया था। फिलहाल दुल्हन की तलाश जारी है। पुलिस जांच के बाद ही बता पाएगी की घर से कितना सामान गायब हुआ है।

