'भारत माता की जय' न बोलने पर हाथ तोड़ने का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_299.html
'भारत माता की जय' न बोलने पर देश की राजधानी दिल्ली में एक 18 वर्षीय मदरसा स्टूडेंट का हाथ तोडऩे का मामला सामने आया है। घटना दिल्ली के बेगमपुर क्षेत्र की है। पीडि़त छात्र दिलकश और उसके दो सहपाठियों ने आरोप लगाया है कि उनके स्कूल के बाहर एक पार्क में तीन युवकों ने उनकी कथित तौर पर भारत माता की जय का नारा लगाने से इनकार करने पर पिटाई की।
घटना में एक छात्र की बांह टूट गई। इस मामले में पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, मंगलवार को सेक्शन 323 (घायल करने), 325 (जानबूझकर गंभीर नुकसान पहुंचाने), 341 (गलत तरीके से विरोध करने) और आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि हम मेडिको-लीगल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दिलकश की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दिलकश ने बताया था कि आरोपी पहले उनसे 'जय माता दी' का नारा लगवाना चाहते थे, फिर भारत माता की जय का नारा लगाने को कहा। एक हमलावर ने उसके दोस्त को इसलिए मारा, क्योंकि उसने जय माता की बोलने से मना कर दिया। दिलकश ने बताया कि जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मुझ पर हमला कर दिया। पीडि़त तीनों छात्र बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। तीनों फैज-उल-उलूम गौसिया मदरसा में पढ़ते हैं।