aajtaktimes

राजनाथ, गोप, सुरेश, राजेश, प्रियंका, रियाज ने दी बधाई


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होली के मौके पर डा लोहिया के सहयोगी रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने होली की बधाई देते हुये कहा कि होली का त्यौहार हमे आपसी सौहार्द और एकता के बंधनो में रहना सिखाता है। त्यौहारों का हमारे समाज में एक अलग महत्व है। जो हमें भारतीय संस्कृति से भी जोड़ते हैं। वहीं ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक समरसता और मिश्रित संस्कृति का प्रतीक है। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि होली रंगो का त्यौहार है, सभी रंग होली में एक होकर प्रेमरंग में रंग जातेे है। एमएलसी राजेश यादव राजू ने होलिका दहन के मौके पर युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि होली में रंगो की महत्ता से हमारे जीवन में अनेक प्रकार के रंग भरती है। यही रंग मनुष्य में प्रेम और समरसता का माध्यम बनता है। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बधाई संदेश में कहा कि होली का पर्व हमें भाईचारे का संदेश देती है। युवा सपा नेता अंकुश मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्यौहार है। इस दिन दुश्मन को भी गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया जाता है। जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि रंगो का त्यौहार होली पर सभी धर्म बच्चे बड़े बुजुर्ग एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते हैं।

Related

UP 516930394830379870

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item