aajtaktimes

बर्ड फ्लू रोग से बचाव के बारे में दी गयी जानकारी

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बर्ड फ्लू को लेकर बैठक हुई जहां मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बर्ड फ्लू रोग के लक्ष्ण व बचाव के लिये उपाय के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि जिले में रैपिड रिस्पान्स टीम का गठन कर लिया गया है। जिले में नियमित रूप से मुर्गियों के सैम्पल जांच हेतु लैब में भेजे जा रहे हैं। इस दौरान पीपीई किट का प्रदर्शन पहनकर दिखाया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि पूरे जिले में बर्ड फ्लू की कोई भी सूचना नहीं है। इसी प्रकार अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सोसाइटी फार प्रीवेन्शन आफ कुवेल्टी टू एनीमल्स (एसपीसीए) की बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने एसपीसीए के गठन एवं कार्यों पर चर्चा किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी, वन विभाग, गोशाला प्रबन्धक ओम प्रकाश सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जय प्रकाश मिश्र, रविन्द नाथ श्रीवास्तव के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 1647884672635971155

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item