aajtaktimes

चेयरमैन रियाज़ की मुहीम : सबके पास हो आधार कार्ड,लगा कैम्प

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर कस्बे मे आम जनता को आधार कार्ड बनवाने को लेकर हो रही परेशानियो को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा जिले के अधिकारियो से वार्ता कर नगर पंचायत मे आधार कार्ड बनवाने का कैम्प लगवाया गया इस दौरान बड़ी तादात मे पूरूष व महिलाओ ने नगर पंचायत पहुच कर अपने आधार कार्ड बनवाये ।
विदित हो कि मौजूदा समय मे कस्बे मे राशन कार्ड आन लाईन भरने के लिये लोगो को आधार कर्फ्यू की जरूरत पड़ रही है जिसके चलते कस्बे के जनसेवा केंद्र संचालको ने आम जनता से प्रति आधार कार्ड के नाम पर सौ रूपया की वसूली कर रहे थे । जनता द्वारा इसकी शिकायत नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद से की गयी, नगर पंचायत चेयरमैन ने आम जनता की परेशानियो को देखते हुए जनसेवा केंद्र संचालको की अवैध वसूली की शिकायत एस डी एम सदर से लिखित की थी, आज नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने जिले के अधिकारियो से वार्ता कर नगर पंचायत मे नि:शुल्क आधार कार्ड कैम्प लगवाया जिसमे सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी तादात मे लोगो ने अपने व अपने परिवारजनो के आधार कार्ड बनवाये, नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने बताया कि आम जनता की परेशानियो को देखते हुए नगर पंचायत मे कैम्प लगवाया गया है और जब तक आम जनता के आधार कार्ड बन नही जायेगे कैम्प लगा रहेगा, आज कैम्प के दौरान सभासद मोहम्मद सगीर, सभासद जाकिर हुसैन, मुन्ना पलाले, इश्तियाक ठेकेदार, कुटून,अजमत अली बब्बू शेख, आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 1537067037819535175

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item