aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियो के पक्ष में उतरे चेयरमैन रियाज़, वित्तमंत्री का फूंका पुतला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर कस्बे मे चेयरमैन रियाज अहमद की मौजूदगी मे कस्बे के सर्राफा व्यापारियो ने भारत सरकार द्वारा सोने व हीरे पर बढ़ाये गये एक्साइज़ ड्यूटी को लेकर जूलूस निकाल कर वित्तमंत्री का पुतला बड़ी बाजार मे फूका । इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि पहले ही व्यापारी मंदी की समस्या से जूझ रह है और व्यापार बन्दी की कगार पर है । इस नाजूक मौके पर भारत सरकार ने सर्राफा व्यापारियो की मदद करने की जगह उनके  कारोबार सोने व हीरे के गहनो पर एकसाइजड्यूटी बढा कर उनकी कमर तोड़ने का काम कर रही है । चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि वह व्यापारियो के इस संघर्ष मे उनके साथ है । सर्राफा व्यापारियो की इस लड़ाई मे वह  उनके साथ हर तरह से शामिल है, इससे पहले व्यापारियो ने भीख मॉग कर तहरी बना कर सभी व्यापारियो ने बाजार मे ही खायी इस दौरान व्यापारियो ने भारत सरकार व वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस मौके पर मुरारी लाल सोनी, संतोष सोनी, नीरज सोनी, पवन, दिनेश, नफीस, रिजवान,नबी सोनी, मनोज सोनी, छंगा लाल सोनी, हाजी जमील सोनी, रामू सोनी, मनोज , जगदम्बा सोनी सहित बड़ी तादात मे सराफा व्यापारी मौजूद थे ।

Related

UP 2376614151987968081

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item