aajtaktimes

झोपड़ी में लगी आग, महिला और दो बच्चों की मौत

गोरखपुर (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में झोपड़ी में लगी आग में झुलसने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खोराबार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में कल शाम उमेश निषाद नामक व्यक्ति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। उस वक्त झोपड़ी में मौजूद उमेश की पत्नी देवन्ती :40: और उसकी दो बेटियां सविता :ढाई: और रविता :पांच: झुलस गयीं।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में देवन्ती और उसकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related

UP 3018852360723246033

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item