aajtaktimes

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सभा करके जताया विरोध


जौनपुर। प्रधानमंत्री भारत सरकार. की नीतियों के विरोध में हजारों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को कलेक्टेªट में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में सभा किया जहां बताया गया कि भारत सरकार द्वारा आंगनवाड़ियों के लिये बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री सीबी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुये नैतिक समर्थन देते हुये 9 मार्च से हड़ताल में भाग लेने की अपील किया। साथ ही कहा कि उनकी मांगें परिषद के मांग पत्र में सम्मिलित हैं। सभा को जीएन दूबे,  सुनीता यादव, चन्द्रशेखर सिंह, बदरे आलम सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर चन्द्रकला, मंजू सिंह, अन्तू सिंह, शशिकला मिश्रा, सरिता देवी, द्विइजा यादव, शकुन्तला श्रीवास्तव, बदामा, मालती, अर्चना, श्यामबाला, ऊषा, लक्ष्मी, वन्दना, विद्या, कुसुम, मीना मौजूद रहीं। संचालन अशोक कुमार ने किया।

Related

UP 1287534649806152952

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item