aajtaktimes

हराम है मुसलमानो को गोवंश का मीट खाना : शहज़ाद आब्दी

अजमी रिज़वी
अमरोहा । सामाजिक संगठन इमाम खुमैनी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी
पार्टी यूथ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शहज़ाद आब्दी का कहना है कि भारत में गाय की पूजा की
जाती है भारत का कानून गाय को काटने की इजाज़त नहीं देता है इस लिए इस्लाम में भी गाय का
गोश्त खाना हराम है। गाय तथा उसकी नस्ल के अन्य पशुओं को हलाल कर मीट सप्लाई करना
तथा ऐसा मीट खाना जिस पर कानूनन रोक है, शरियत के मुताबिक हराम है। यह बाते उन्होंने
अपने कैंप कार्यालय पर हुई एक एहम बैठक में कही।
बैठक में लोगो को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में जब कानूनन रोक है, तो
मुसलमान के लिए गाय तथा गोवंश के अन्य पशुओं को चोरी छिपे हलाल करना और उसका गोश्त
सप्लाई करना नाजायज है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में गाय का मीट इस्तेमाल करना मना नहीं है।
लेकिन, जहां कानूनन इस पर रोक है, वहां ऐसा करना हराम है। शरियत में इसकी इजाजत नहीं दी गई है।
आब्दी ने कहा कि ऐसा करने वाला कानून की नजर में आरोपी बनता है, इस तरह यह नाजायज है।
जिससे मुस्लिम समाज की बदनामी होती है। अगर कोई शख्स ये जुर्म करता है तो उसको सख्त सज़ा
मिलनी चाहिए।
आब्दी ने कहा कि अगर लोगो का साथ मिला तो हम मुस्लिम धर्मगुरुओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ,
और प्रशासन को साथ ले कर गौ हत्या रोकने के लिए अभियान चलाएंगे और लोगो को जागरूक
करेंगे की भारत में गाय का गोश्त खाना हराम है।

Related

UP 2878176299603802943

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item