गोजए के अध्यक्ष डा. गदेला को मातृशोक, उमड़ा जनसैलाब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_572.html
जौनपुर। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’ की माता चमेली शुक्ला का शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर अहमदपुर स्थित उनके आवास पर पर लोगों का तांता लग गया। लगभग 98 वर्षीया समाजसेवी का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पत्रकार डा. गदेला ने किया। बता दें कि स्व. शुक्ला वर्ष 1971-75 तक कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन की अध्यक्ष रहीं तथा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शवयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय, श्याम नारायण पाण्डेय, जय आनन्द सहित अन्य लोग शामिल रहे।

