खुलेआम घूम रहे देहज हत्यारोपी, एसपी से गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_584.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दहेज हत्या के आरोपियों को कोतवाली पुलिस से मिल रही शह के
चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी ससुराल पक्ष पर मुकदमा वापस
लेने का दबाव बना रहे हैं। मृतका के भाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना
पत्र देकर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिये
प्रार्थना पत्र में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सतरई निवासी भोला
पुत्र कमलेशचन्द्र ने कहा है कि उसने अपनी बहन ललिता देवी की शादी मई
2015 में नवनीत तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी निवासी श्रीकृष्णपुर
मजरे बहुता थाना हैदरगढ़ से की थी। विगत् 2 मार्च को नवनीत तिवारी ने अपने
परिजनो के साथ मिलकर फ्रिज, कूलर व सोने की चैन न मिलने के चलते ललिता की
हत्या कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में
लिया था। परन्तु जेल भेजने की जगह साठगांठ कर उसने कोतवाली से ही छोड़
दिया। पुलिसिया साठगांठ के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये और उन
लोगों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाना शुरु किया। भुक्तभोगी का आरोप
है कि हत्या के आरोपी खुलेआम मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी
दे रहे है। भोला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देकर आरोपियों की
गिरफ्तारी की मांग की है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ का कहना
है कि केस की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट में हत्या के स्पष्ट तथ्य
नही मिले हैं। सबूत हाथ लगते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

