धर्म व जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती भाजपाः संजय सिंह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_74.html
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी धर्म व जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती है। इसकी सोच हमेशा राष्ट्रीय स्तर की होती है। देशद्रोहियों का समर्थन करने वाले देश की भलाई के बारे में सोच ही नहीं सकते हैं। उक्त बातें भाजपा नेता संजय सिंह ने सोमवार को अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में किसानों व गरीबों पर विशेष ध्यान रखा गया है, क्योंकि कृषि प्रधान देश में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किये बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता है। मनरेगा के तहत हर गांवों को 80-80 लाख रुपये देने की व्यवस्था की गयी है, ताकि गांवों का विकास हो और मजदूरों को रोजगार मिले।
उन्होंने कहा कि सूबे को खुशहाल बनाने हेतु रोजगार का सृजन करना होगा। यह भाजपा सरकार ही कर सकती है। देश की 80 फीसदी जनता कृषि पर आधारित है, इसलिये खेती को बढ़ावा देने हेतु विशेष पैकेज दिया गया है। अधिकांश राज्यों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो जाने से अब गरीब भूखे पेट नहीं सोयेंगे। सूबे में खाद्य अधिनियम सुरक्षा लागू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने हेतु हर दल का सहयोग आवश्यक है। देश के प्रति निष्ठा रखने वाले देशद्रोही नहीं हो सकते। जेएनयू काण्ड से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी थी लेकिन केन्द्र सरकार ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये समय रहते संभाल लिया, अन्यथा देश का अमन-चैन अशांत हो जाता।
अन्त में श्री सिंह ने कहा कि जनता का जिस तरह से झुकाव भाजपा की तरफ हो रहा है, उससे साफ जाहिर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन होगा और सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।