किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_775.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र में खेत से सरसो लेकर वापस घर लौट रहे एक
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या की
आशंका जतायी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ
शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक माती चौकी ग्राम खजुरगांव निवासी मो.
इस्तियाक (50) पुत्र गुलाम वारिस बीती देर शाम अपने खेत से सरसों लेने
गये हुये थे। जब इस्तियाक घर नही लौटा तो इस्तियाक की पत्नी ने भोर सुबह
देखा कि इस्तियाक घर पर नही है। तो परेशान होकर ढूढ़ने लगे।
सुबह लगभग 6
बजे इस्तियाक का भांजा मेराज इस्तियाक को ढूढ़ते हुए खेत पहुंचा तो देखा
कि खेत से चंद कदम की दूरी पर इस्तियाक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन
फानन मेराज ने इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई इसाक को दे दी। मौके पर पहुंचे
परिजनो ने देखा कि सिर पर गंभीर चोटे थी। मृतक के बड़े भाई इसाक का कहना
है कि हम लोगों के पास आठ बीघा खेत है और हम लोगों की गांव में किसी से
कोई रंजिश नही है। फिर भी यह हत्या हो सकती है। बड़े भाई इसाक ने इसकी
सूचना पास के माती चौकी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास
के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है। शव के पास सरसों की बोरी, साइकिल व
मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज
दिया है। सूत्रों के अनुसार खेत की बटाई राधेलाल जो इसी गांव का है। वह
कई वर्षो से खेत में काम करता था। राधेलाल का कहना है कि बीती शाम लगभग 7
बजे इस्तियाक अपने हिस्से की सरसों लेकर चला गया था।

