गोमती नदी में आये जलकुम्भी व शैवाल पर चिंता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_788.html
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान की बैठक आयोजक मण्डल के सदस्य कैलाशनाथ सोनी के रासमण्डल स्थित आवास पर अध्यक्ष गौतम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत एक सप्ताह से अचानक गोेमती नदी में अज्ञात स्रोत से आयी भारी मात्रा में जलकुम्भी व शैवाल पर चर्चा हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार नदी की ऊपरी सतह को जलकुम्भी, शैवाल आदि ने पूरी तरह से ढंक दिया है, उससे नदी के जीवों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर रही हैं। इस अवसर पर संयोजक डा. राजवीर सिंह, विकास शर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामानन्द, मोहनीश शुक्ल, बृजेश मौर्य, कृपासिंधु, संजय गुप्ता, विशाल अग्रहरि, लालजी निषाद, सूरज निषाद, ओंकार मौर्या, अंकित सिंह, बलराम निषाद आलोक वैश्य, अंकित कसौधन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ऋषिकेश श्रीवास्तव ने किया।

