एक्साइज ड्यूटी व इंसपेक्टर राज के खिलाफ बंद रहा जौनपुर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_828.html
जौनपुर। सर्राफा व्यवसाय पर एक्साइज ड्यूटी व इंसपेक्टर राज थोपे जाने के विरोध में घोषित ‘भारत बंद’ के आह्वान पर जौनपुर में भी जबर्दस्ती बंदी रही। इस बाबत सर्राफा के अलावा अन्य दुकानदारों ने बंद में पूरा सहयोग दिया जिसके चलते कहीं-कहीं तो लोगों को चाय-पान के लिये तरसना पड़ गया।
सर्राफा कारोबारियों के पक्ष में आगे आये अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के आह्वान पर सभी जगह व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद करके सहयोग किया। इस बाबत उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में हजारों व्यापारी भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुये जहां से सभी लोग जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण किये। इस दौरान सभी से दुकानों को बंद करके सहयोग की अपील किया। साथ ही कलेक्टेªट पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। बंदी को सफल बनाने में सहयोग देने वालों मंे मनोज गांधी, वंशीधर सेठ, अजीत सोनी, विवेक सिंह, विमल सिंह, संजय केडिया, राजेश यादव, अनवारूल हक, प्रदीप सिंह, अशोक साहू, शिव कुमार साहू, सुरेन्द्र जायसवाल, अमरनाथ मोदनवाल, आलोक सेठ, अमर बहादुर सेठ, मो. दानिश, हेम सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, गौतम सोनी, मोहन सेठ, कृष्ण कुमार यादव, राकेश सेठ, अजय सोनी, विजय सोनी सहित सैकड़ों सर्राफा व्यवसायी, व्यापारी प्रमुख रहे।

