aajtaktimes

पूर्व चेयरमैन की याद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी पूरी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । सपा नगर अध्यक्ष जैदपुर जावेद रिज़वी दारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी पूरी हो चुकी है । टूर्नामेंट का उदघाटन मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह दारा किया जायेगा । टूर्नामेंट का पहला मैच बहराईच और  जैदपुर की टीमो के बीच खेला जायेगा टूर्नामेंट के आयोजक जावेद रिज़वी ने बताया कि टूर्नामेंट मे कुल सोलह टीमे भाग ले रही है टूर्नामेंट मे विजेता टीम को चालीस हजार व उपविजेता को बीस हजार रूपये का नगद ईनाम सहित अन्य पुरस्कार दिये जायेगे । टूर्नामेंट के उद्घाटन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी बैठक के दौरान गुड्डू बर्तन वाले,खालिद कुरैशी, अजमत अली बब्बू शेख, अली गदीर रिज़वी, मास्टर साबिर सिद्दीकी, बब्लू ईटा वाले, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,जाहिद रिज़वी, इजहार खान, मो. अहमद मामा, रशीद अंसारी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 6073352739643559320

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item