पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_86.html
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गए। संगमा 68 साल के थे। उनका निधन दिल्ली के अस्पताल में हुआ।
संगमा के निधन पर लोकसभा में सांसदों ने श्रद्धांजलि दी। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनके निधन पर दुख जताया। स्पीकर ने कहा कि किस तरह हंसते हुए सदन को चलाना है, मैंने पीए संगमा से सीखा। उनके निधन पर सभी सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
संगमा 1988-90 तक मेघालय के सीएम रहे थे। 9196 से 1998 तक वह लोकसभा के स्पीकर रहे। वह एनसीपी के संस्थापक सदस्यों में भी रहे और 8 बार सांसद रहे। 2013 में उन्होंने नेशनल पापुल्स पार्टी बनाई थी।

