पटरी से उतर गया है केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ढांचाः धर्मेन्द्र गुप्ता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_91.html
जौनपुर। सीडीएफयूपी अध्यक्ष के गृह जनपद में प्रदेश महामंत्री अपनी संगठन की मजबूती की याचना कर रहे हैं जिसका मतलब तो यही हुआ कि केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ढांचा पटरी से उतर चुका है। उक्त बातें सीसीडब्ल्यूए के रिटेलर फोरम यूनिट के महामंत्री धर्मेन्द्र गुप्ता ने पदाधिकारियों की हुई बैठक में कही। उन्होंने आगे कहा कि सीडीएफयूपी दवा कम्पनियों की कठपुतली बनकर रह गयी है। इसी क्रम में केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र निगम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की छवि पूरे सूबे में तेजी से गिरती जा रही है। हमें उनके बहकावे में नहीं आना है, क्योंकि इतिहास गवाह है कि सीडीएफयूपी कभी भी दवा व्यवसाइयों की हितैषी नहीं रही है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजय यादव, संयोजक दिलीप गुप्ता, चेयरमैन प्रमोद जायसवाल, महेन्द्र गुप्ता, इरफान खान, रतन सिंह, धु्रव जायसवाल के अलावा अन्य दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

