आबादी क्षेत्र में बिजली बनाने की फैक्ट्री का मामला पकड़ा तूल,आरपार की लड़ाई का एलान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_946.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । आबादी क्षेत्र में कचरे से बिजली बंनाने की फैक्ट्री की स्थापना प्रशासन व उधोगपतियो के आपसी मिलान का नतीजा है इसको हटवाने की लड़ाई किसी भी दल की नहीं जनता की भी है और इस लड़ाई में सभी दल सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन आमंतत्रित है जिन्हें इंसानियत व मानवता से प्यार है इस धरने के माध्यम से प्रशासन को 15 दिन का समय दिया जाता है प्रशासन जनता की पीड़ा को समझकर इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान निकले अगर प्रशासन कोई सर्वमान्य हल नहीं निकलता है तो 2 अप्रैल 2016 को धरना स्थल पर निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी ।
उक्त उदगार आज विकास खंड बंकी के ग्राम बनवा, मजरे ककराहिया के आबादी क्षेत्र से कचरे से बिजली बनाये जाने वाली फैक्ट्री को हटवाये जाने क सम्बन्ध में प्लांट के समने आयोजित विशाल धरने में कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी व भा. कि. यूनियन के वक्ताओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौपने से पूर्व स्थानीय जनता के बीच व्यक्त किये ।
धरने स्थल पर स्थानीय जनता को संबोधित करने वालो में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक सिंह, भा. कि. यू. के प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा, आ.आ.पा. के जिला सयोजक विनय श्रीवास्तव, कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष के सी श्रीवास्तव, कपिल देव वर्मा, मो. इरफ़ान, राम हरख रावत, कमल भल्ला, सिकंदर रिज़वी, शिव बहादुर वर्मा आदि ने सम्बोधित किया । मंच का सफल संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने किया ।

धरने में आये सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में फैक्ट्री की स्थापना का जोरदार शब्दों में विरोध करके उसे तत्काल हटाये जाने की मांग की और ऐसा न होने पर आगामी निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया । साथ ही यह भी तय किया गया कि ज्ञापन लेने आये प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक सुनिश्चित कराये जिससे जिलाधिकारी जनता की पीड़ा को समझकर तत्काल जनता के हीत में कचरे की फैक्ट्री को हटाने का निर्णय ले ।
धरने के अंत में आयोजक ओम प्रकश वर्मा, हिमांशु वर्मा व मो. इमरान ने आये हुये अतिथियो का स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया ।