aajtaktimes

CM कैंडिडेट पेश नहीं करेगी BJP

लखनऊ। यूपी भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने कहा है कि पार्टी किसी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करेगी, बल्कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस से जुडऩे से भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। माथुर ने कहा कि प्रशांत किससे जुड़ते हैं और किससे नहीं, इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेगी।
भाजपा बिहार चुनाव प्रशांत किशोर की वजह से नहीं हारी थी। संगठन की हुई बैठक के बारे में बताया कि इसमें केंद्र सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभाएं की जाएंगी।
माथुर ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ मतभेदों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा है। वाजपेयी शनिवार को हुई संगठन की बैठक में इसीलिए नहीं आए क्योंकि वह पुलिस महानिदेशक से मिलने चले गए थे। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई बैठक में वाजपेयी उपस्थित थे।

Related

UP 2358128381600430242

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item