राम प्रसाद यादव जौनपुर के नए CO सिटी , कई थानाध्यक्षो के कार्य क्षेत्र में फेरबदल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/co.html
जौनपुर। जनपद के जिला पुलिस प्रमुख आरपी सिंह ने क़ानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई थानाध्यक्षो के कार्य क्षेत्र में फेर बदल कर दिया है। पुलिस पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष विश्वनाथ को लाइन बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया। जबकि महिला थानाध्यक्ष रही रंजना सचान को इन्स्पेक्टर बनने के बाद गौराबादशाहपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में महिला शिकायत प्रकोष्ठ से सीमा यादव को महिला थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया तथा स्वाट टीम के प्रभारी रहे शिवशंकर सिंह को सुजानगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सुजानगंज के थानाध्यक्ष रहे तहसीलदार सिंह को जनपद के महत्वपूर्ण थाना मुंगराबादशाहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया। खुटहन के थानाध्यक्ष प्रमोद यादव को खेतासराय का थानाध्यक्ष तथा विशेष प्रकोष्ठ के प्रभारी रमेश यादव को थानाध्यक्ष खुटहन बनाया गया है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष पवारा रहे यूपी सिंह को थानाध्यक्ष महाराजगंज एवं महाराजगंज के थानाध्यक्ष रहे बिंद कुमार को पवारा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

