aajtaktimes

खुले में शौच मुक्त के लिये नोडल अधिकारी नामितः DM


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में क्मयूनिटी लेड टोटल सेनिटेशन (सीएलटीएस) प्रशिक्षण हेतु प्रथम चरण के अन्तर्गत चयनित 11 ग्राम पंचायतों में खुले में शौच मुक्त ओपन डिफिकेशन फ्री (ओडीएफ) करने हेतु ग्राम के 4-4 प्रतिभागियों व 11 नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। धर्मापुर विकास खण्ड के ग्राम गजना के लिये नोडल अधिकारी पवन यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी, मोहिद्दीनपुर में डा. विरेन्द्र सीवीओ, सरेमू आईएम किदवई अधिशासी अभियंता निरीक्षण शाखा जल निगम, कुछमुछ एसके सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड, चौकीपुर साहित्य निकष सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, देवचन्द्रपुर राजेश सोनकर विकास कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड सिरकोनी ग्राम कबुलपुर में अनिल सोनकर जिला प्रोबेशन अधिकारी, नेवादा तेज प्रताप मिश्र पीडी, ग्राम सुल्तानपुर राम बाबू त्रिपाठी उपायुक्त मनरेगा, सादात मसौडा शैलेष राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व विकास खण्ड शाहगंज में ग्राम तारगहना में राजीव सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी के साथ ही 10 प्रतिभागियों को सहयोग हेतु तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 अप्रैल तक शौचमुक्त गांव घोषित कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 13 से 17 मार्च तक 5 दिन का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं ग्राम के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज बैठक में नोडल अधिकारी, आशा, आंगनवाड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत के साथ बैठक किया गया जिसमें सभी को दिल से लगकर इस कार्य को सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने प्रेरित किया। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने सभी को प्रेरित करते हुये बताया कि हमारे पड़ोसी देश बंगलादेश शौचमुक्त (ओडीएफ) हो चुका है। सोंधी विकास खण्ड के तारगहना ग्राम में युवा प्रतिभागियों की टीम ने आज तक 309 शौचालय बनवाया है। इस अवसर पर सभी नोडल अधिकारी, डीपीआरओ भी उपस्थित रहे।

Related

UP 7486466922954777531

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item