MSC क्लब ने हाजी मुनीर वालीबाल टूर्नामेंट पर किया कब्ज़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/msc.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर के मोहल्ला नयापूरा मे हाफिज मुनीर वालीवाल मेमोरियल नाईट टूर्नामेंट का सुल्तान वालीवाल क्लब द्वारा किये गये आयोजन मे एम एस सी क्लब टिकरा ने जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया, टूर्नामेंट इस का पहला सेमी फाईनल मैच एम एस सी क्लब टिकरा व जरवल क्लब के बीच खेला गया जिसमे एम एस सी क्लब टिकरा जरवल क्लब को मात देकर मैच अपने नाम कर लिया, जबकि दूसरा सेमीफाईनल मैच राज क्लब नीन्दूरा व भेलसर के बीच हुआ जिसमे राज क्लब निन्दूरा विजयी रही, फाईनल मैच एम एस सी क्लब टिकरा व राज क्लब निन्दूरा के बीच बेस्ट आफ फाईव खेला गया जिसमे एम एस सी क्लब टिकरा ने शानदार खेल खेलते हुए लगातार तीन सेट जीत कर फाईनल अपने नाम कर लिया, फाईनल जीतने पर तफज्जुल अंसारी द्वारा एम एस सी क्लब टिकरा को 10000 रूपये व उपविजेता राज क्लब निन्दूरा को 5000 रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त हाजी जियाउररहमान अंसारी द्वारा फाईनल विजेता टीम को 1151 रूपये का मनी प्राईज़ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से सुल्तान वालीवाल क्लब जैदपुर के अध्यक्ष मोहम्मद रईस उपाध्यक्ष मोहम्मद अकीक, फैजान अंसारी, जरनल सेकट्री अबूबकर, क्लब मैनेजर मोहम्मद असलम, मोहम्मद अमीन, महमूद,राकिब, शाकिब, मास्टर वैस, मास्टर रिजवान, अखतर सलमानी,डा. राजाराम, शमीम छोटक, इब्राहिम अंसारी, मास्टर साबिर, गुड्डू, इसराईल डीलर, अब्दुल रऊफ अंसारी सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद थे ।



