अगले 15 दिनों में लातूर में ट्रेन से पहुंचेगा पानी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/15.html
मुंबई। मराठवाड़ा क्षेत्र के सूखा प्रभावित लातूर जिले में अगले 15 दिनों के भीतर ट्रेन से पानी मुहैया कराया जाएगा। यहां महाराष्ट्र विधानसभा में आज यह जानकारी दी गयी। लातूर में पानी की भारी कमी पर निचले सदन में एक चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि हमने ट्रेन के जरिए लातूर में जल आपूर्ति करने की व्यवस्था की है। इस तरह की पहली ट्रेन अगले पखवाड़े तक पहुंच जाएगी। खडसे ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के लातूर और मराठवाड़ा के अन्य हिस्सों में जल संकट की समस्या को दूर करने में महाराष्ट्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पास ‘राजनीतिक इच्छा शक्ति’ की कमी के दावों को खारिज कर दिया।
जल आपूर्ति की स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुये चव्हाण ने कहा कि हम लंबा भाषण नहीं बल्कि समाधान चाहते हैं। आज, इससे बड़ा कोई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। चव्हाण ने कहा कि सूखे की स्थिति पर एक चर्चा के लिए आज कामकाज के एजेंडा में शामिल अन्य विषयों को अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि जब हम (कांग्रेस-राकांपा) सत्ता में थे, हमने ओसमानाबाद के लिए 100 किलोमीटर से लंबे पाइपलाइन से जल आपूर्ति की थी। यह सरकार लातूर के लिए इसी तरह की परियोजना क्यों नहीं ला सकती।चव्हाण के हमले पर जबाव देते हुये खडसे ने कहा कि हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है और इसलिए हम रेलवे के जरिए पानी ला रहे हैं। खडसे ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल मुझे सूचना दी है कि अगर जरूरत हुयी तो हमें तेलंगाना से जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि लागत जो भी आए कोई फर्क नहीं पड़ता, हम इन सूखा प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति करेंगे।