जहरीली शराब से 16 मौत पर मंत्रीजी बोले- 'हम क्या करें?'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/16.html
राजस्थान के बाड़मेर में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत के बाद राज्य के राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। मंत्रीजी ने कहा कि मरने वाले हमारी गलती से तो नहीं मरे है.. शराब पीने वाले पीते है और मांस खाने वाले खाते है। उसमें हम क्या करें। जो हो गया वो हमने तो किया नहीं।
मंत्रीजी के इस बयान की निंदा भी शुरू हो गई है। बाड़मेर में पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब से हुई इन मौतों के बाद राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी गुरुवार को जिले के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों को अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए लेकिन बोलते बोलते वह अपने शब्दों पर काबू नहीं रख सके।