राज्यसभा में लम्बित अवैध कब्जों से सम्बन्धित वक्फ बिल 2014 को पास किया जाये
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/2014.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । देश, प्रदेश और जिले में औकाफो को बचाने की मुहिम में लगा सेव वक्फ इन्डिया के महासचिव अल्हाज शहाब खालिद ने आज राज्यसभा सदस्य डॉ पी एल पुनिया से मुलाकात कर लोकसभा से परित राज्यसभा में लम्बित वक्फ सम्पत्ति अवैध कब्जा बेदखली बिल 2014 को पास कर लागू किये जाने की आवाज उठाने की मांग की हैं।
महासचिव अल्हाज शहाब खालिद, वारिष्ठ उपाध्यक्ष अल्हाज रिज़वान मुस्तफा, इरफान कुरैशी, सरवर अली रिज़वी ने डॉ पी एल पुनिया से कहा कि प्रदेश भर में वक्फ सम्पत्तियों का बुरा हाल है 130652 सम्पत्ति दर्ज है वही एक लाख से ज़्यादा अनरजिर्स्ट्ड है। वक्फ बोर्डो में दर्ज सम्पत्तियों पर अवैध कब्जेदारों का बोल बाला है। औकाफ की जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने से सरकारी तन्त्र घबराता है। इन हालात में लोकसभा में पास राज्यसभा में लम्बित बिल वक्फ सम्पत्ति अवैध कब्जा बेदखली नित-2014 पास कराने के लिए आप सेव वक्फ इन्डिया की आवाज राज्यसभा में बने।
रिज़वान मुस्तफा ने यह भी कहा कि वक्फ अधिनियम के प्रावधानों को और कठोर बनाये जाने के साथ-साथ प्रदेश वक्फ बोर्डो का राजनीतिकरण समाप्त कर उन्हें मजबूत, पार्दशी तथा जवाबदेह बनाया जाये। सच्चर कमेटी की सिफारिशो को तत्काल लागू किया जाये और राजस्थान, त्रिपूरा, कर्नाटक राज्य की भातिं वक्फ सम्पत्तियों को लोक सम्पत्ति बेदखली अधिनियम 1971 में अन्तर्गत लाते हुए अवैध कब्जो से मुक्त कराया जाये और अवैध कब्जेदारों पर भारी जूर्माना लगाये जाने वा सजा दिये जाने का प्रविधान किया जाये।
डॉ पी एल पुनिया ने सेव वक्फ इन्डिया के पदाधिकारियो की पूरी बात सुनने के बाद भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं ओकाफ की बरबादी से दुखी हूँ, इसे बचाने की मुहिम में हम आपकी आवाज राज्यसभा में उठाकर बिल राज्यसभा में पारित कराने की कोशिश करूगा। उन्होने इगिंत किया कि राज्यसभा में विपक्ष बहुमत में है इस लिए वक्फ सम्पत्ति लम्बित बिलो को पास कराने में ज़्यादा कठिनाइया नही होगी।
इस अवसर पर सुहेल अहमद, महबुबूरहमान किदवाई के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।