aajtaktimes

2017 में दुबारा पूर्ण बहुमत से बनायेगे सरकार - शिवपाल

आरिफ हुसैनी
जौनपुर । सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि बुदेंलखंड के किसानो के लिए सरकार ने बहुत काम किया है , हालात पूरी तरह से काबू में है , पूर्व की सरकारों ने यहाँ कुछ भी नही किया था जिसका खामियाजा यहाँ के लोग भुगत रहे थे । सरकार ने सूखाग्रस्त जिलो में राहत के लिए किसानो के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी ऐसे में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है और एक बार पुनः हमारी 2017 में सरकार बनेगी । शिवपाल यादव यहाँ कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की भतीजी की शादी में शामिल होने आये थे । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव बुधवार की सुबह जौनपुर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की भतीजी की शादी में शामिल होने नगर स्थित उनके आवास पर पहुचे जहा उन्होंने आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बात चित के दौरान कहाकि सपा सरकार ने समाज के हर वर्गों के लिए काम किया है ऐसे में 2017 में हमारी एक बार फिर सरकार बनेगी | बुन्देलखण्ड में किसानो के हालात पर उन्होंने कहाकि यहाँ सब कुछ नियन्त्रण में है सरकार ने सिचाई पानी और किसानो के लिए कई योजनाये चलाई है यहाँ के हालात के लिए पूर्व की सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है |
प्रदेश के कई जिले सूखे की चपेट में थे ऐसे में हमारी सरकार ने किसानो के लिए नहरों में पानी पहुचाया ,हमारी सरकार पूरी तरह किसानो के साथ खड़ी है और इसमें जो भी लापरवाही बरतेगा उसे बक्शा नही जायेगा |
शिवपाल यादव ने कहाकि जिले में बन रहे मेडिकल कालेज में अगर कोई भी माफिया कालेज के निर्माण में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी |

Related

UP 1098336110619100742

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item