भूकंप से थर्राया असम-मेघालय, तीव्रता 5.0 मापी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/50.html
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लखीपुर से 35 किमी की दूरी पर था। हालांकि, इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 13 मार्च को असम में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र दर इलाके में धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।

