aajtaktimes

जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रुप में चार अप्रैल को शपथ ग्रहण करेंगी महबूबा

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी के बीच जारी गतिरोध खत्म हो गया है. सूबे को चार अप्रैल को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगी.इस सबंध में जानाकरी देते हुए पीडीपी के नेता अमिताभ मट्टू ने बताया कि महबूबा मुफ्ती साहिबा चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करेंगी. पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के एक सलाहकार के रुप में काम कर चुके मट्टू ने उम्मीद व्यक्त की कि 56 वर्षीय महबूबा क्षेत्र में शांति और समृद्धि के एक नये युग की शुरुआत करेंगी ।

Related

UP 7379542821098432303

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item