सर्वशिक्षा अभियान की निकली जागरूकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_10.html
जौनपुर। सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाली जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया। प्रधानाध्यापिका छाया सिंह के नेतृत्व में निकली रैली गांव-गांव जाकर लोगों से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिये प्रेरित किया। रैली में सहायक अध्यापक सरोज सिंह, दीपिका सिंह, पूजा, शर्मिला सहित अन्य लोग शामिल रहे। अन्त में ग्राम प्रधान सहित उनके भाई जवाहर लाल यादव ने रैली में शामिल लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

