aajtaktimes

युवती को छेड़ने वाले जेई को नागरिकों ने जमकर पीटा

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत ओलन्दगंज चौराहे पर शुक्रवार को एक युवती के साथ छेड़खानी करना पी.डब्ल्यू.डी. के जेई को महंगा पकड़ गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने जेई को धमकर धुन दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के एक जेई आज शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। वह नगर के ओलन्दगंज में थे कि बगल से गुजर रही युवती के साथ उन्होंने छेड़खानी कर दिया। युवती द्वारा विरोध करने पर मौके पर काफी लोग जुट गये। फिर क्या था, लोगों ने जेई साहब की जमकर धुनाई कर दिया। जानकारी होने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जेई साहब को अपने हिरासत मंे ले ली।

Related

UP 5836363274407697744

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item