aajtaktimes

बेकाबू कार तम्बू में घुसी, पिता-पुत्र की मौत

भदोही (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आज तड़के शादी समारोह में बारात के साथ आ रही एक कार के अनियंत्रित होकर बैंड पार्टी के सोने के लिये बनाये गये तम्बू में जा घुसने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी।
पुलिस सू़त्रों ने यहां बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव में हरिशंकर पाण्डेय नामक व्यक्ति की बेटी की बारात ज्ञानपुर इलाके से आयी थी। विवाह समारोह सम्पन्न होने के बाद बैंड-बाजा पार्टी में शामिल सभी लोग पास के ही खेत में बने तम्बे में सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि तड़के एक बाराती संदिग्ध रूप से नशे की हालत में कहीं जाने के लिये अपनी कार लेकर निकला। कार सम्भाल नहीं पाने के कारण वह तम्बू में घुसकर पलट गयी। कार की चपेट में आ जाने से कैलाश :40: तथा उसके बेटे छांगुर :12: की मौके पर ही मौत हो गयी।

Related

UP 2561167381174625592

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item