aajtaktimes

डॉ अंबेडकर के विचार राष्ट्रवादी थे - रियाज़

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती जैदपुर कस्बे में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर विविध आयोजन हुए। कस्बे के बरह्मनान मोहल्ले मे आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने  भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरूआत की गयी । इस असवर पर नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की सोंच राष्ट्रवादी थी । भारत संघ राज्य के संविधान निर्माण के दौरान उन्होनें इस बात का खासा ध्यान रखा कि राष्ट्र के प्रत्येक प्रांत , भाषा , धर्म , जाति , सम्प्रदाय के सर्वाधिकार सुरक्षित हों। चेयरमैन रियाज ने आगे कहा कि संविधान के जनक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने दलित , शोषित वर्ग को समाज में बराबरी का हक दिलाया। यदि भारत के संविधान को जानना है तो बाबा साहब के जीवन दर्शन को समझना होगा। उन्होने आगे कहाकि संविधान के शिल्पकार डा. अम्बेडकर की ही देन है कि आज देश मे सभी लोग मिलजुल कर रहे रहे है और पूरी आजादी के साथ अपने धर्म के कामो को अंजाम दे रहे है इस अवसर पर पूर्व सभासद राम लखन गौतम, सिराज टेन्ट, हाजी जमील, अकरम खान, तय्यब खान, रमेश कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Related

UP 2163826085549496434

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item