शिक्षा का अभाव कोटेदार कर रहे ग्रामीणों का शोषण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_273.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। अनाज का वितरण न करने वाले कोटेदारों का खुलेआम संरक्षण देने व ग्रामीणों की शिकायत पर मनमानी करने से नाराज लोगो ने प्रदर्शन करते हुये सपा के विरुध खूब नारेबाजी की। ब्लाक रामनगर इलाके में जबसे रास्टृीय खाद सुरक्षा के तहत अनाज वितरण की व्यवस्था हुयी है कोटेदारो को कमाने का जरिया मिल गया है। अशिक्षित ग्रामीणो को इन्टरनेट के अजब गजब फार्मूले बता कर यह कह कर लौटा दिया जा रहा है कि आपका नाम सूची मे नही है। जबकि बाकायदा कोटेदारो को वितरण लिस्ट मिलती है लेकिन उस सूची को दबा कर जमकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। ग्रामीण अगर इस मामले की शिकायत करते है तो कोई सुनवाई करना तो दूर की बात मौके पर जांच तक नही की जाती शनिवार को त्रिलोकपुर कुरथरा के लोगो ने विरोध प्रदर्षन करके गांव में सपा व पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ खूब नारेबाजी की हंगामा किया उमाकांत वर्मा हनीफ हजारी गौतम पप्पू यादव आदि ने बताया की इस मामले की शिकायत तहसील जाकर दर्जनो ग्रामीणो ने की नेताओं के संज्ञान बात रखी बताया की दोनो कोटेदार बदसलूकी के साथ बेधड़क कहते है जो करना है करो हमें आगे देना पड़ता है कुछ नही कर पाओगे न हम अपनी जेब से अफसरो को खुश कर पायेगें। ग्रामीणों का आरोप इस लिये भी सही लगता है कि ठीक इसी तरह की षिकायतो के बाद अनूपगंज सआदतगंज पूरेमनभावन सिंह त्रिलोकपुर अछैछा के दुकानदार उपभोक्ताओ से यही कह रहे है। गांव वालो का कहना है की कोटेदारो में इतनी हिम्मत नही कि वह इस तरह खुलेआम कालाबाजारी करे इन्हे निश्चित ही उपर से सरंक्षण प्राप्त है और बताया कि अछैछा गांव में तो वितरण को लेकर कोटेदार से मारपीट तक हो गयी लोग धरने पर तक बैठे खास बात तो यह है कि इस मनमानी की चपेट में ऐसे अन्त्योदय कार्ड धारक है जिनका परिवार इसी राशन के सहारे पल रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर सुरेश सिंह कहते है कि जिलाधिकारी ने बैठक करके पात्रों की सूची बनाने का आदेश लेखपाल सचिव के लिये दिया है। जून जुलाई में सबको मिलेगा यह पूछने पर की मार्च अप्रैल के अनाज के बारे में वितरण क्यूं नहीं किया तो कहा हो तो रहा है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कहते है की वचिंत लोगो के नाम के साथ हमे एक तहरीर भेज दे हम कार्यवाही कर देंगें ।
कोटेदारो का प्रिय है इंस्पेक्टर
करीब दस कोटेदारे से स्पेक्टर की कार्यप्रणाली के बारे में पूछा गया सभी ने मुस्कुराते हुये एक स्वर में तारीफ के पुल बांधे कहते है कोई बात बिगड़ भी जाती है तो साहब संभाल लेते है। कुछ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आफिस में एक कोटेदार बड़े बाबू की तरह काम करता है साहब का सारा काम लेन देन तक वही देखता है।

