aajtaktimes

सामाजिक गैर बराबरी के खिलाफ जनता का किया जागरुक: राजनाथ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारत के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क स्व.
चन्द्रशेखर की 90वीं जयन्ती गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन
में श्रद्धापूर्वक मनायी गया। जयंती पर स्व. चन्द्रशेखर के जीवन वृतान्त
एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हे संघर्षो का जननायक बताया।
इस मौके पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए समाजवादी चिन्तक राजनाथ
शर्मा ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने छात्र जीवन से ही समाजवादी आन्दोलन से
जुड़ गए। वह आचार्य नरेन्द्र देव के प्रबल समर्थक थे। बिना साध्य और साधन
के वह भारत के 9वें प्रधानमंत्री हुए। उनका भारतीय संस्कृति और संस्कार
से बेहद लगाव था। उन्होने सामाजिक गैरबराबरी और अन्याय के खिलाफ आवाज
उठाकर जनता को जाग्रत करने का प्रयास किया। श्री शर्मा ने कहा कि गरीबी
में रहते हुए चन्द्रशेखर जीं में संघर्ष और परिश्रम की अदभुत क्षमता थी।
आपातकाल में बंदी रहकर उन्होने कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया। अपने
ओजशील व्यक्तित्व और कुशल आचरण से उन्होने एक अलग पहचान बनायी। युवाओं को
उनके संघर्षो और विचारों से सीख लेने की आवश्यकता है। जो समय की जरूरत बन
गयी है। सपा नेता हुमायूं नईम खां ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ही देश के
एकमात्र समाजवादी विचारधारा के प्रधानमंत्री हुए जिन्होने देश में अपनी
अलग पहचान बनायी। उन्होने जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत
यात्रा करके देश में समाजवाद की अलख जगायी। इस अवसर पर मुख्य रूप से
लेखपाल संघ के जिला महामंत्री इमरान अहमद, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार
सिंह, मो. एहतिशाम खान, समाजसेवी अशोक कुमार शुक्ला, दिनेश टण्डन,
पत्रकार आसिफ हुसैन, पाटेश्वरी प्रसाद, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू,
रवि प्रताप सिंह, नीरज दूबे, राजेश यादव, विजय कुमार सिंह, जुगल किशोर
शर्मा, आलोक वर्मा, मो. शकील सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे और
श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपाईयों ने मनायी स्व. चन्द्रशेखर की जयंती
रामनगर, बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री एंव समाजवादी पुरोधा चन्द्रशेखर का
जन्मदिवस सपाइयों ने बड़े ही धूम धाम से मनाया। डाक बंगला रामनगर पर सपा
नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीडी सिंह चन्द्र
देव सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध तेज प्रताप सिंह गुड्डू ने देश के नौवे
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के चित्र पर माल्यापर्ण करके उनके
द्वारा समाज व देशहित में किये गये कार्यां की सराहना करते हुए समाजवाद
का पुरोधा बताते हुए कहा कि वह समाज व देश के लिए पैदा हुए तथा समाज व
देश के लिए मरे भी। उनका सारा जीवन समाज व देश के लिए समर्पित था। इसके
अलावा नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह नरेन्द्र सिंह टिल्लू झब्बू लाल रावत
प्रधान राकेश वर्मा प्रताप यादव विपिन द्विवेदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री
चन्द्र शेखर को सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए। देश व समाज के लिए उनके
लिए किए गये योगदान को सराहना करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आवाहन
किया।

Related

UP 230992991629667028

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item