aajtaktimes

युवती के साथ उसके ही परिजनों ने की ऐसी करतूत, केस दर्ज

चंडीगढ़ से लुधियाना किसी धार्मिक स्‍थल पर माथा टेकने गई युवती के साथ उसके ‌ही परिजनों ने चौंकाने वाली करतूत की। वे युवती को अगवा करके ले गए। डेरा के प्रमुख ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। डेरा प्रमुख प्रदीप बाबा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटाणी कलां निवासी अमरजीत कौर उर्फ प्रदीप बाबा की शिकायत पर सोहन सिंह, उसकी पत्नी कमलजीत कौर, बलजीत कौर, अमरजीत कौर और हरजिंदर सिंह समेत छह अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि अमरजीत कौर ने कटानी कलां इलाके में एक गुगा माड़ी की जगह बना रखी है। शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से रमनप्रीत कौर उसके डेरे पर माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उन्होंने रमनप्रीत को अपनी बेटी बताकर धक्के से गाड़ी में बैठाना चाहा।

रमनप्रीत ने उनका विरोध किया। इसी दौरान डेरा प्रमुख अमरजीत कौर ने उन्हें लड़की को ले जाने से रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी लड़की को इनोवा कार में अगवा कर फरार हो गए।

बलबीर ने कहा कि अमरजीत ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी उसे अगवा कर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related

news 1651339266550826287

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item